25 Dec 2008

DAINIK JAGRAN NEWS

केएसडीएस : कूपन विजेता पुरस्कृत मुजफ्फरपुर : कात्यायनी सिलिकन डाटा सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड (केएसडीएस) ने अपने वार्षिकोत्सव पर रविवार को कूपन विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर केएसडीएस के विभिन्न जिलों के ग्राहक एवं अन्य लोग शरीक हुए। इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। तीन प्रथम विजेताओं को परिवार के साथ गोवा भ्रमण, तीन को एमपी-4 एवं चार विजेताओं को पेन ड्राइव दिए गये हैं। शहर के उमाशंकर मार्ग के एक रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम को केएसडीएस के प्रबंधक संजीव कुमार, निदेशक नीरज कुमार, राजीव कुमार, गणेश प्रसाद, श्याम सर्राफ, राकेश तनेजा, अमिय रंजन, विपिन कुमार एवं विनय कुमार ने संबोधित किया जबकि मंच संचालन मनीष कुमार ने किया।

No comments: