ऑल इंडिया टैलेंट अवार्ड प्रतियोगिता 18 जनवरी से
मुजफ्फरपुर, प्रतिनिधि : दिल्ली के दि सेवियर डेवलपमेंट सोसायटी के तत्त्वावधान में चौथी बार ऑल इंडिया टैलेन्ट अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी से शहर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई एवं राज्य बोर्ड के दूसरी से 12वीं कक्षा तक छात्र भाग ले सकते हैं। इस बात की जानकारी संस्था के राज्य समन्वयक संतोष कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगियों को 20 दिसंबर से पहले अपने विद्यालय या पानी टंकी चौक स्थित दैनिक जागरण के कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। श्री कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता मे ंविज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी से 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमें प्रत्येक वर्ग के प्रथम विजेता को गोल्ड मेडल एवं लैपटॉप, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को सिल्वर एवं कांस्य मैडल के साथ कम्प्यूटर दिया जायेगा। साथ ही चार से 10 रैंक प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये, 11 से 30 रैंक प्राप्त करने वाले को 2500 रुपये, 31 से 60 रैंक प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये, 61 से 200 रैंक प्राप्त करने वाले को 500 रुपये एवं 201 से 500 रैंक प्राप्त करने वाले को सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय के छात्र मेधा सूची में आयेंगे उस विद्यालय को भी द सेवियर इन्टीलेंट ट्राफी दी जायेगी।
12 Dec 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment