25 Dec 2008

BIHAR BHAKTI SABHA

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीआईजी अरविन्द पांडेय के भक्ति सभा की परिकल्पना पर मुहर लगा दी है। पिछले दिनों पटना में आयोजित पुलिस वीक कार्यक्रम सार्वजनिक मंच से भूमि विवाद को थाना स्तर पर ही निपटाने की सलाह दी। इसके लिए एसपी को थाना जाने को भी कहा। इधर, डीआईजी श्री पांडेय ने बुधवार को क्षेत्र के सभी एसपी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि तिरहुत क्षेत्र का प्रभार ग्रहण करते ही श्री पांडेय ने स्थायी आदेश जारी कर भूमि विवाद को भक्ति सभा में सुलझाने का निर्देश दिया। डीआईजी का यह प्रयोग बहुत ही सफल हुआ। वर्षो से चल रहे सैकड़ों भूमि विवाद को सुलझाया गया। इसके तहत थानाध्यक्ष दोनों पक्षों के अलावा गणमान्य लोगों के साथ बैठक मामला सुलझाते हैं। इस प्रयोग की चर्चा मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गयी। इधर डीआईजी ने बुधवार को सभी एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि भूमि विवाद के लंबित मामलों को अपने स्तर से समीक्षा करने को कहा है। साथ ही थाना में सप्ताह में दो दिन भक्ति सभा आयोजन सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है। एसपी को भी थाना का निरीक्षण कर भूमि विवाद को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया है।

No comments: