22 Dec 2009

केएसडीएस में वार्षिकोत्सव क्विज प्रतियोगिता आयोजितमुजफ्फरपुर, निप्र : कात्यायनी सिलिकान डाटा सिस्टम प्रा. लि. (केएसडीएस) की ओर से तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। समारोह का उद्घाटन कंपनी के वाणिज्य पदाधिकारी सुजीत कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने 2010 से संभावित वस्तु व सेवाकर (जीएसटी) के अतिरिक्त वैट आनलाइन फाइलिंग से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता को गिफ्ट हैम्पर दिया गया व लक्की ड्रा के विजेता राजीव मेडिकल मुजफ्फरपुर को प्रथम पुरस्कार के रूप में टीएफटी मानीटर, कमला इंटरप्राइजेज दलसिंहसराय द्वितीय को डीवीडी प्लेयर व मेट्रोज मेडिकल तृतीय को नोकिया मोबाइल प्रदान किया गया। साथ ही पांच को सांत्वना पुरस्कार की घोषणा की गई जो अगले कार्यक्रम में दिया जाएगा। अंत में बिहार आइडियल के विपिन कुमार समेत कई कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किये। समारोह में राजकीय पालिटेक्निक के प्राचार्य अंजनी कुमार मिश्रा व बीआरए बिहार विवि के अजय कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद व केके चौधरी, काजल, आंचल, पायल, आरूषि उपस्थित थे। अध्यक्षता बिहार संस्कार भारती संगठन मंत्री गणेश प्र. सिंह ने की जबकि संचालन मनीष कुमार ने किया।

No comments: