डीआईजी से मिले विवि शिक्षक
मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता : तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी अरविन्द पांडेय से मंगलवार को भौतिकी विभागाध्यक्ष डा. एसएन तिवारी के साथ शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मिला। इसमें विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष डा. पद्माशा झा, संस्कृत विभागाध्यक्ष सतीश चन्द्र झा, डा. वीरेन्द्र कुमार सिंह, डा. युगल किशोर सिंह, डा. नलिन विलोचन, डा. ममता रानी आदि शामिल थे। डा. तिवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के लिए डीआईजी का आभार प्रकट किया। इस क्रम में डीआईजी ने डा. तिवारी से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। डा. तिवारी ने डीआईजी को बताया कि उन्होंने जिस चेक से राशि निकाली थी वह चेक उन्हें पूर्व विभागाध्यक्ष ने दिया था। साथ ही खर्च की गयी राशि का वाउचर भी उन्होंने छात्रावास की संचिका में लगा दिया था।
21 Jan 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
Thanks sanjeev Bhaai ..
Post a Comment